E Shram Card 2022 ई श्रम कार्ड क्या है?

भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों/कामगारों के लिए एक कार्ड जारी किया है जिसे E Shram Card ई श्रम कार्ड कहते हैं। वर्तमान में देश में लगभग 40 करोड़ मजदूर/कामगार असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इस लोगों के लिए अगर सरकार कोई स्कीम या योजना लाती है, तो उस योजना का सीधा लाभ इसी कार्ड के जरिए आसानी से मिल पाएगी।
इस आलेख में आगे हम E Shram Card क्या है, इसके उद्देश्य क्या हैं? इसकी विशेषताएं, ई श्रम कार्ड के फायदे, आवश्यक योग्यताएं, जरूरी दस्तावेज, E Shram Portal तथा E Shram Card Online Apply करने के बारे में विस्तार से जानेंगे।

E Shram Card क्या है, इसके उद्देश्य क्या है?

एक आंकड़े के मुताबिक वर्तमान में देश में लगभग 40 करोड़ लोग असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं। इनमें रिक्शा चालक, फल-सब्जी बेचने वाले, रेहड़ी वाले, फेरी वाले, दिहाड़ी मजदूर, घरेलू नौकर आदि शामिल हैं। सरकार के पास इन लोगों का सही डाटा न होने की वजह से इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ जल्दी नहीं मिल पाता था।
अगर कोई योजनाएं आती भी थी तो बीच में बहुत सारे बिचौलियों की वजह से पूरा लाभ लाभार्थी तक नहीं पहुंच पता था। इसी समस्या को देखते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा 26 अगस्त 2021 को ई श्रम कार्ड लांच किया गया। काफी कम समय में अब तक 27 करोड़ से ज्यादा लोगों को E Shram Card दिया जा चुका है।
अब इस कार्ड के माध्यम से अब किसी भी सरकारी योजना का लाभ श्रमिकों के सीधे बैंक अकाउंट में मिल जाएगी। कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान असंगठित क्षेत्र के कामगारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। सरकार चाहकर भी जरूरतमंदों की सीधे मदद नहीं कर पा रही थी। लेकिन इस कार्ड के बन जाने से सरकार के पास एक डाटा बेस मिल जाएगा, जिससे श्रमिकों के लिए जो भी सरकारी योजनाएं होंगी उसका सीधे लाभ मिल पाएगा।

E Shram Card ई श्रम कार्ड की विशेषताएं :

• आधार कार्ड की तरह ही ई श्रम कार्ड में भी 10 अंकों का एक यूनिक आईडी नंबर होता है।
• ई श्रम कार्ड में लाभार्थी का बैंक अकाउंट लिंक रहता है, जिससे सरकारी योजना का लाभ सीधे बैंक अकाउंट में मिल जाता है।
• ई श्रम कार्ड का इस्तेमाल एक पहचान पत्र के तौर पर भी किया जा सकता है।
• ई श्रम कार्ड से कई सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकती है।

E Shram Card 2022 के फायदे :

1. ई श्रम का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे सरकार को एक डाटाबेस मिल जाता है जिससे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजना का लाभ आसानी से मिल जाएगा।
2. ई श्रम कार्ड में श्रमिक की बैंक अकाउंट डिटेल्स जुड़ी रहती है, जिससे योजना का लाभ बिना किसी बिचौलिए के बीच में आए सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में मिल जाती है।
3. ई श्रम कार्ड धारक को 2 लाख रूपये तक का जीवन बीमा कवर मिलता है। अगर किसी हादसे में उसकी मृत्यु हो जाती है तो परिवार को 2 लाख रूपये दी जाती है तथा हादसे में स्थायी तौर पर विकलांग होने पर 1 लाख की आर्थिक सहायता मिलती है।
4. वर्तमान में सरकार द्वारा E Shram Card धारक के अकाउंट में 500 से 1000 रूपये तक की आर्थिक मदद भेजी जा रही है।
5. 60 वर्ष की आयु के बाद इस कार्ड के माध्यम से कामगारों को प्रति माह ₹3000 की पेंशन देने की भी योजना है।
6. भविष्य में इस कार्ड के जरिए और भी बहुत सारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
E Shram Card योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने हेतु आवश्यक योग्यताएं :
1. आवेदक किसी असंगठित क्षेत्र में काम करता हो।
2. आवेदक की आयु 16-59 वर्ष के बीच हो।
3. किसी संगठित संस्था का कंपनी में काम न करता हो।
4. सरकारी कर्मचारी न हो।
5. आवेदक करदाता (Tax Payer) न हो।

6. अंसगठित क्षेत्रों में 155 तरह के काम आते हैं जिसकी जानकारी आप ई श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर ले सकते हैं।

E Shram Card 2022 ई श्रम कार्ड क्या है?
E Shram Card 2022 ई श्रम कार्ड क्या है?

E Shram Card पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज :

1. आवेदक का आधार कार्ड
2. बैंक अकाउंट नंबर
3. आधार कार्ड से जुड़ा मोबाईल नंबर
4. पासपोर्ट साइज फोटो
Note – अगर आवेदक के आधार कार्ड से मोबाईल नंबर जुड़ा न हो तो वह नजदीकी CSC केंद्र या आधार सेंटर पर जाकर मोबाईल नंबर जुड़वा सकता है। ई श्रम कार्ड पंजीकरण के लिए आधार कार्ड का मोबाईल नंबर से जुड़ा होना अनिवार्य है।

E Shram Portal क्या है?

E Shram Portal एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जहाँ देश के सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों,मजदूरों का एक डेटाबेस रहेगा। इस डेटाबेस के आधार पर इन कामगारों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। इस पोर्टल के माध्यम से ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाईन आवेदन करके अपना eShram कार्ड बनवा सकते हैं। ई श्रम पोर्टल का शुभारंभ 26 अगस्त 2021 को किया गया था।

E Shram Card Online Apply करने की प्रक्रिया :

1. सबसे पहले अपने मोबाईल/कंप्यूटर/टैबलेट के ब्राउजर में जाकर ई श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं।
2. इस बेवसाइट के होम पेज पर आपको “Register on eShram” का विकल्प दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
3. अब Self Registration का एक फॉर्म खुलेगा। इसमें आधार नंबर से जुड़ा मोबाईल नंबर डालें और कैप्चा कोर्ड भरें। आवेदक EPFO और ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए इसलिए दोनों के सामने “No” पर क्लिक करें।
4. इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें।
5. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक OTP आ जाएगा, इस ओटीपी डालकर Submit करें।
6. फिर एक नया पेज खुलेगा। इसमें अपना आधार नंबर डालकर “Terms & Condition” पर टिक लगाकर Submit करें।
7. एक बार फिर आपके मोबाईल नंबर पर ओटीपी आएगा इसे बॉक्स में डालकर Validate कर क्लिक करें।
8. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपकी बहुत सारी जानकारियाँ होंगी। इसके नीचे Continue to enter other details पर क्लिक करें।
9. अब आपको आपनी Personal Details और Nominee Details ध्यानपूर्वक भरनी है। फिर Save & continue पर क्लिक करें।
10. इसके बाद अपना Residential Details यानी एड्रेस/पता अच्छी तरह से भरकर Save & Continue पर क्लिक करें।
11. इसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता भरें। अगर पढ़े-लिखे नहीं हैं तो Not literate सेलेक्ट करें या पढ़े लिखे हैं तो अपनी शैक्षणिक योग्यता भरें। अपनी मासिक कमाई भरें। अगर आप चाहें तो अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र भी अपलोड कर सकते हैं। फिर Save & Continue पर क्लिक करें।
12. फिर अपने काम की सारी डिटेल्स भरकर सेव एंड कंटीन्यू पर क्लिक करें।
13. इसके बाद नए पेज पर आपको अपनी बैंक डिटेल्स भरनी होगी। इसे अच्छी तरह से भरें क्योंकि सरकार के द्वारा जो भी आर्थिक मदद मिलेगी वह इस बैंक अकाउंट में आएगी। अंत में Save एंड Continue पर क्लिक करें।
14. अब आपके सामने Preview आ जाएगा। इसमें आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी दिखेगी। इसे अच्छी तरह चेक कर लें। अगर कुछ भी गलत हो तो उसे आप edit कर सकते हैं।
15. अगर सबकुछ सही है तो नीचे I understand.. पर टिक लगाकर Submit पर क्लिक करें।
16. Submit करते ही आपका ऑनलाइन ई श्रम कार्ड बन जाएगा। आप चाहें तो इसका प्रिंट आउट निकल सकते हैं या डाउनलोड करके भी रख सकते हैं।
17. इस तरह से आपका ई श्रम कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। सरकार के द्वारा जो भी आर्थिक सहायता या योजनाएं आएगी वह इसी कार्ड के आधार पर मिलेगी।
18. आप E Shram Card 2022 के लिए UMANG एप्लिकेशन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। यह एप्लिकेशन आप अपने फोन के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े:
E Shram Card Helpline Number :
ई श्रम कार्ड से संबंधित कोई समस्या हो या कोई जानकारी चाहिए तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर – 14434 पर संपर्क कर सकते हैं।

By Moe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *