ज्यादातर लोगों को सुबह जल्दी उठना बहुत मुश्किल काम लगता है, कुछ लोग सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म सेट करते हैं, लेकिन जब सुबह होती है, और अलार्म बजता है तब अलार्म को बंद कर दिया जाता है और फिर सुबह जल्दी उठ ही नहीं पाते हैं, लेकिन दोस्तो आप चिंता मत कीजिए हम आपको इस लेख में बताऐंगे की सुबह जल्दी कैसे उठे, सुबह जल्दी उठने के फायदे, और ऐसे क्या कारण है, जिनके कारण हम जल्दी नहीं उठ पाते हैं, इन सभी सवालों के जवाब आज हम इस लेख में जानने वाले हैं इसलिए आप इस लेख को अंतिम तक जरूर पढ़ें।
सुबह जल्दी उठने के उपाय
हम यहां पर आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिन्हें अगर आप अपने जीवन में उतारते हैं, तो आप सुबह जल्दी उठ पाएंगे है कई ऐसे तरीके होते हैं जिन अपनाकर एक इंसान जल्दी उठ सकता है, तो चलिए दोस्तों उन तरीकों के बारे में जानते हैं और अपनी जिंदगी को बदलने के लिए सुबह जल्दी उठते हैं।
इसे भी पढ़े:
पाचन तंत्र को कैसे मजबूत कैसे करे?
सोने का समय निर्धारित करें
सुबह उठने के लिए सबसे जरूरी है, कि आप अपने सोने का समय निर्धारित करें क्योंकि सुबह जल्दी उठने के लिए अगर आप का समय निर्धारित नहीं होगा और अगर आप देर रात तक काम कर रहे तो फिर आप सुबह जल्दी नहीं उठ पायेंगे इसलिए आप अपने सोने का एक फिक्स समय सेट करें की मुझे रोज़ाना इस समय पर सोना हैं
देर रात तक मोबाइल या टेबलेट का इस्तमाल ना करना
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह देर रात तक मोबाइल और टेबलेट में कुछ ना कुछ देखते रहते है, तो इसलिए उन्हें समय का कुछ पता नहीं चलता है और मोबाइल देखते देखते ही उन्हें नीद आ जाती है फ़िर अगर उनकी नीद पुरी नहीं होती है तो वह सुबह नहीं उठ पाते हैं, सुबह जल्दी उठने के लिए रात को सोने से पहले ही बिस्तर से दूर मोबाइल या टेबलेट को रखें जिससे कि आपके पास कुछ समय जो मोबाइल में खर्च हो रहा था वो बच जायेगा और फिर आपके शरीर की आवश्यकता अनुसार नींद पूरी होने पर आप सुबह उठ पाएंगे।
अपने अलार्म को बिस्तर से दूर रखें
हम जब भी सोते हैं तब अलार्म को अपने बिस्तर के साइड में ही रख देते हैं जिससे कि सुबह होते ही जब अलार्म बजता है तब हम उसे वहीं बन्द कर देते हैं यह भी एक कारण है जिससे हम सुबह नहीं उठ पाते हैं अगर हम आलार्म को बिस्तर से कहीं दूर रखेगे तो फिर हम सुबह जल्दी उठ सकते हैं।
इसे भी पढ़े:
जानिए, सुबह खाली पेट पानी पीने के भयंकर फायदे और नुकसान !
ख़ुद पर विश्वाश
सुबह उठने के लिए खुद के ऊपर विश्वास करना बहुत जरूरी होता है अगर आप में विश्वास ही कमी है तो आप सुबह नहीं उठ सकते है सुबह उठना इसमें कोई बड़ी बात नहीं है या यह कोई मुश्किल काम नहीं हैं, अगर आप विश्वास करो तो ऐसा कोई काम नहीं जो कि आप कर ना सको। विश्वास करने से हम बहुत कुछ हासिल कर सकते है तो इसलिए अगर हम ख़ुद में विश्वास करें तो सुबह जल्दी भी उठ सकते हैं।
सुबह जल्दी उठने के फायदे
सुबह जल्दी उठना मनुष्य के मन स्वास्थ्य और संपूर्ण शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तो आइए दोस्तों सुबह जल्दी उठने के फायदों को हम एक-एक करके समझते है
• अगर कोई सुबह जल्दी उठता है तो उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, उन्हें किसी भी प्रकार की थकावट या ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती है।
• अगर आपकी नीद पुरी हैं और आप सुबह जल्दी उठते हैं, तो कई बीमारियों से आप बच पाएंगे और आपका मोटापा भी कम होगा साथ ही आपकी त्वचा पर ग्लो आना शुरू हो जायेगा
• नींद पर्याप्त लेने पर आप तनाव से मुक्त रहेंगे और सुबह से शाम तक आप अपनें कमो को समय पर कर पायेंगे
• व्यायाम एक शरीर के लिए अति आवश्यक हैं, जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं, उनको सुबह जल्दी व्यायाम करने का समय मिल जाता हैं। जिससे कि एक व्यायामकर्ता को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं जैसे कि शरीर का फिट होना,। शरीर रोग ना होना, शरीर को ताकतवर बनाना और भी कई लाभ जिन्हे आप सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञान भी मान चुका हैं सुबह जल्दी उठने के फ़ायदे
आयुर्वेदिक और सांस्कृतिक मान्यतावो के साथ ही वर्तमान में वैज्ञानिक भी इस बात को मान चुका है कि सुबह उठने से कई प्रकार के फ़ायदे होते हैं। योग व्यायाम ध्यान जैसी क्रियाएं सुबह जल्दी उठकर करने से मानसिक और शारीरिक संतुलन के साथ ही बुद्धि का विकास, फोकस लेवल बडना जैसे और भी कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।
इसे भी पढ़े:
स्ट्रॉन्ग मेटल पावर
यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास का यह दावा है, कि जो स्टूडेंट सुबह जल्दी उठते है, को ज़्यादा अंक को हासिल करते है, और जो स्टूडेंट देर से उठते है, वो कम अंक को हासिल करते हैं। इसके लिए उन्होंने इसका अध्ययन किया और उसी के ज़रिए इस बात का पता चला और तो जो उनका कहना हैं की जो स्टूडेंट जल्दी उठते है उनको बहुत जल्दी चीजें याद हो जाती है और जो लेट उठते है वो उनके मुकाबले में थोड़े कमज़ोर हैं। इसलिए अगर आप जल्दी उठते हैं, तो आपकी मेटल पॉवर भी काफ़ी स्ट्रॉन्ग होगी
सुबह उठने वाले लोग जिन्दगी ने ज्यादा सफलता हासिल करते हैं
देखा जाए तो दुनिया दो हिस्सो मे बटी हुए एक तो वो लोग जो सुबह जल्दी उठना पसंद करते है और बाकी बचे लोग ऐसे जो रात को लेट सोना और लेट जागना पसंद करते हैं, देर रात तक जागने वाले लोग अधिक काल्पनिक होते हैं और सुबह जल्दी उठने लोग विश्लेषण करने और सहयोगी मिजाज के होते है देखिए मानते ही की सुबह जल्दी उठने वाले लोग सफल होते है लेकीन इसका ये मतलब नहीं है कि देर से उठने वाले लोग सफल नहीं होते सफल तो दोनों होते है लेकिन बस दोनों के माइंडसेट और सोच में कुछ बदलाव होता हैं, सब बातें रिसर्च से पता चलती हैं।
ब्रह्म मुहूर्त में क्यों उठना चाहिए?
ब्रह्म मुहूर्त के समय उठने को शुभ समय माना जाता है। आयुर्वेद के सिद्धांत के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त के 1 घंटा पहले उठने से , सुर्य ताल के साथ आपका शरीर चक्र चल सके इस समय आपके आस पास किसी भी प्रकार का कोई शोर नहीं होगा बल्कि आपको चारो तरफ शान्ति दिखेंगी। आप एकदम शांत वातावरण में रहेंगे। आप लेट उठने के बजाए अगर जल्दी उठते हैं तो आप ख़ुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करने के साथ साथ ही आपके अन्दर एक सुकून की भावना भी पैदा होती हैं।
निष्कर्ष
तो जैसा की दोस्तो हमने आपको सुबह जल्दी उठने के फ़ायदे और सुबह जल्दी उठने के उपाय के कुछ तरीक़े यहां पर बताए हैं दोस्तो अगर आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो इस लेख का आप अपने उन दोस्तो मै जरूर शेयर करे जिन्हें भी जल्दी उठने के तरीक़े के बारे में जानना हैं